फाइनल में शमी द्वारा ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट लिए जाने पर शाहरुख का रिऐक्शन हुआ वायरल
वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी द्वारा ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिराए जाने पर अभिनेता शाहरुख खान का रिऐक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तस्वीर में दर्शकदीर्घा में बैठे शाहरुख को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। शमी ने डेविड वॉर्नर को 7 (3) रन पर आउट किया था।