'फाइव आइज़' ने निज्जर की हत्या में भारत की संदिग्ध भूमिका की जानकारी कनाडा को दी: यूएस

सीटीवी न्यूज़ के मुताबिक, कनाडा में यूएस के राजदूत डेविड कोहेन ने कहा है कि 'फाइव आइज़' गठबंधन ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स की संदिग्ध भूमिका की खुफिया जानकारी दी थी। बकौल कोहेन, इस बारे में कनाडा व यूएस के बीच कई सूचनाओं का आदान-प्रदान हुआ था।

Load More