फाटक बंद होने के बावजूद पटरी पार कर रहे शख्स को एमपी में ट्रेन ने मारी टक्कर, हुई मौत
हरदा (मध्य प्रदेश) में सोमवार को फाटक बंद होने के बावजूद पटरी पार कर रहे आत्माराम नामक 52-वर्षीय शख्स की ट्रेन की टक्कर में मौत हो गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स के शरीर के टुकड़े काफी दूर तक बिखर गए जिन्हें नगरपालिका के कर्मचारियों की मदद से इकट्ठा किया गया।