फाफ डुप्लेसी ने जड़ा आईपीएल 2023 का सबसे लंबा छक्का

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 115-मीटर का छक्का जड़ा जो आईपीएल 2023 का अब तक का सबसे लंबा छक्का है। डुप्लेसी ने 15वें ओवर में एलएसजी के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद पर यह छक्का लगाया। मैच में डुप्लेसी ने अर्धशतक जड़ा जो आईपीएल में उनका 27वां अर्धशतक है।

Load More