फाफ डुप्लेसी बने आरसीबी के कप्तान, विराट कोहली की लेंगे जगह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शनिवार को फाफ डुप्लेसी को अपना नया कप्तान बनाने की घोषणा की। वह विराट कोहली की जगह लेंगे जिन्हें आरसीबी ने 2013 में अपना पूर्णकालिक कप्तान बनाया था। 37-वर्षीय डुप्लेसी ने आईपीएल में अब तक 100 मैच खेले हैं और आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में आरसीबी ने उन्हें ₹7 करोड़ में खरीदा था।