फार्मईज़ी ने ₹6,250 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए दस्तावेज़

फार्मईज़ी की पेरेंट कंपनी एपीआई होल्डिंग्स ने फ्रेश इश्यु के ज़रिए ₹6,250 करोड़ जुटाने के लिए आईपीओ संबंधित दस्तावेज़ सेबी के पास जमा किए हैं। दस्तावेज़ों के अनुसार, कंपनी आईपीओ साइज़ घटाने के लिए आईपीओ से पहले ₹1,250 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी कुल रकम का एक हिस्सा ₹1,929 करोड़ का ऋण चुकाने के लिए इस्तेमाल करेगी।

Load More