फास्टैग के ज़रिए टोल संग्रह 2022 में 46% बढ़कर हुआ ₹50,855 करोड़

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देशभर के टोल प्लाज़ा से फास्टैग के ज़रिए कुल टोल संग्रह 2022 में ₹50,855 करोड़ रहा। मंत्रालय ने कहा कि यह 2021 के ₹34,778 करोड़ के टोल संग्रह से 46% अधिक है। गौरतलब है कि इसमें राज्य के राजमार्गों के टोल प्लाज़ा से हुआ संग्रह भी शामिल है।

Load More