फास्टैग से ₹10 ज़्यादा कटने पर कर्नाटक के शख्स को मिलेगा ₹8,000 का मुआवज़ा

कर्नाटक के एक सिटी कंज़्यूमर कोर्ट ने हाईवे पर फास्टैग से ₹10 ज़्यादा काटे जाने के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को एक वाहन मालिक को ₹8,000 का मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। संतोष कुमार नामक शख्स के मुताबिक, 2020 में चित्रदुर्ग इलाके में दो बार ₹35 के बजाय उनके फास्टैग अकाउंट से ₹40 काटे गए थे।

Load More