फिक्सिंग को लेकर आजीवन बैन झेल रहे न्यूज़ीलैंड के क्रिकेटर को मिली घरेलू मैच खेलने की अनुमति
न्यूज़ीलैंड के पूर्व इंटरनैशनल क्रिकेटर लू विंसेंट जिन पर मैच फिक्सिंग को लेकर आजीवन बैन लगाया गया था उन्हें हाल ही में घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी गई है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुशासन आयोग के अनुसार, प्रतिबंध के बाद विंसेंट के आचरण को देखकर यह फैसला लिया गया है। विंसेंट पर 2014 में प्रतिबंध लगाया गया था।