साइक्लिस्ट अनिल कदसूर का 45 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन
बेंगलुरु में रहने वाले साइकलिस्ट अनिल कदसूर (45) का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने शोक जताते हुए कहा, "बीते 1,500 दिन से रोज़ 100 किलोमीटर साइकल चलाने के चलते अनिल कदसूर को सेंचुरी राइडर कहा जाता था और वह मुझ जैसे कई युवाओं के लिए फिटनेस आइकन थे।"