फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने छात्र को पीटा व उसके चेहरे पर किया पेशाब; हुए गिरफ्तार
फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल को एक छात्र का अपहरण करने और उसके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्र ने रजत को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जो उन्हें अच्छा नहीं लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत ने छात्र के चेहरे पर गोबर लगाया था और फिर उसपर पेशाब किया था।