फिनटेक स्टार्टअप स्लाइस का नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में होगा विलय, आरबीआई ने दी मंज़ूरी
यूनिकॉर्न फिनटेक स्टार्टअप स्लाइस ने आरबीआई से मंज़ूरी मिलने के बाद गुवाहाटी स्थित नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) के साथ अपने विलय की घोषणा की है। कंपनी के फाउंडर व सीईओ राजन बजाज ने कहा, "यह ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए हम आरबीआई का आभार व्यक्त करते हैं।" मार्च-2023 में स्लाइस ने एनईएसएफबी में 5% हिस्सेदारी हासिल की थी।