फिनलैंड में -30°C तापमान के बीच हवा में फेंकते ही खौलता पानी बना बर्फ, सामने आई तस्वीर
फिनलैंड में एक पर्यटक द्वारा खौलता पानी फेंकने पर हवा में ही उसके बर्फ में तब्दील होने की तस्वीर सामने आई है। पर्यटक ने 'रॉयटर्स' को बताया कि खौलता पानी फेंकने के दौरान उस पर छींटे नहीं गिरीं और देखते ही देखते पानी बर्फ बन गया। गौरतलब है, फिनलैंड में नए साल पर तापमान -30°C तक गिर गया था।