फिर चुने जाने पर गाज़ा व कहीं और से यूएस आने वाले मुस्लिम प्रवासियों पर लगाएंगे रोक: ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि 2024 के चुनाव में वह दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो गाज़ा के शरणार्थियों को देश में घुसने से रोकेंगे और मुस्लिम प्रवासियों पर प्रतिबंध लगाएंगे। उन्होंने कहा, "गाज़ा, सीरिया, सोमालिया, लीबिया या कहीं और से अमेरिका आने वाले प्रवासी जो हमारी सुरक्षा के लिए खतरा हों उन पर प्रतिबंध लगाएंगे।"