फिर शुरू करते हैं: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे स्क्वॉड में चुने जाने के बाद चहल
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम के वनडे स्क्वॉड में चुने जाने के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 'X' पर पोस्ट किया है, "फिर शुरू करते हैं।" गौरतलब है, चहल को वनडे विश्व कप 2023 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था।