टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऐक्ट्रेस और रीवा के पूर्व राजघराने की सदस्य मोहिना कुमारी सिंह दोबारा मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद के डांस करने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अयांश (पहला बच्चा) ने आकर हमारे जीवन को सुंदर और समृद्ध कर दिया।" मोहिना की 2019 में सुयश रावत से शादी हुई थी।