फिर से विवादों में माधवी लता, बुर्का हटवाकर चेक की वोटर ID
हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माधवी लता एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। दरअसल उनका आज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुस्लिम महिला वोटर्स का बुर्का हटाकर उनकी ID चेक करती हुई नजर आ रही हैं। माधवी लता इस घटना की वजह से विवादों में घिर गईं हैं।