फिल सॉल्ट ने टी20 विश्व कप में स्टार्क की गेंद पर जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का
इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट ने शनिवार को टी20 विश्व कप-2024 में ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क की गेंद पर 106 मीटर का लंबा छक्का जड़ा जिसका वीडियो सामने आया है। सॉल्ट ने मैच में 23 गेंदों पर 4 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में इंग्लैंड को 36 रनों से हराया।