फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है: 3 नए ज़िलों के गठन पर राजस्थान सरकार

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने प्रदेश में 3 नए ज़िलों के गठन को लेकर बताया कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। बकौल मीणा, नए ज़िलों को लेकर बनी समिति भंग की जा चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अक्टूबर 2023 में मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी ज़िला बनाने की घोषणा की थी।

Load More