फिलहाल हम बहुत परेशान हैं: कॉन्सर्ट में महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद रहमान

चेन्नई में रविवार को आयोजित हुए एआर रहमान के कॉन्सर्ट में कई महिलाओं से हुई छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद म्यूज़िक कंपोज़र और सिंगर रहमान ने 'द हिंदू' से कहा, "फिलहाल हम बहुत परेशान हैं।" उन्होंने कहा, "सुरक्षा सबसे प्रमुख मुद्दा था और यह तब और ज़रूरी है जब महिलाएं और बच्चे हों...मैं किसी पर उंगली नहीं उठाना चाहता हूं।"

Load More