फिलिस्तीन के पक्ष में आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर यूपी में 2 पर केस दर्ज, 1 गिरफ्तार
इज़रायल-हमास की जंग पर फिलिस्तीन के पक्ष में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से सुहैल नामक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने धार्मिक व सामाजिक सौहार्द को खराब करने की कोशिश की।