फिलिस्तीन के मुद्दे का समाधान हुआ तो इज़रायल को देश के तौर पर मान्यता दे सकते हैं: सऊदी
सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा है कि अगर फिलिस्तीन के मुद्दे का समाधान होता है तो सऊदी भी इज़रायल को बतौर देश मान्यता दे सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शांति में इज़रायल की शांति भी शामिल है लेकिन यह केवल फिलिस्तीनियों के लिए शांति के ज़रिए ही संभव है।