फिलिस्तीनियों के साथ जो हो रहा है वह असहनीय है, हमास ने भयावह काम किया है: ओबामा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इज़रायल-हमास युद्ध को लेकर कहा है, "हमास ने जो किया वह भयावह था, इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता और फिलिस्तीनियों के साथ जो हो रहा है वह असहनीय है।" उन्होंने कहा, "यह भी सच है कि अभी जो लोग मर रहे हैं उनका हमास के कृत्यों से कोई लेना-देना नहीं है।"