फिलिस्तीनी गोलीबारी हो सकती है पत्रकार शिरीन अबू की मौत का कारण: इज़रायली पीएम

इज़रायल के प्रधानमंत्री नफटाली बेनेट ने कहा है कि जेनिन ऑपरेशन के दौरान फिलिस्तीनी बंदूकधारियों की ताबड़तोड़ गोलीबारी अल-जज़ीरा की पत्रकार शिरीन अबू अक्लेह की मौत का कारण हो सकती है। बकौल बेनेट, मामले में इज़रायल ने फिलिस्तीन अथॉरिटी (पीए) के साथ साझा जांच की पेशकेश की है। वहीं, पीए ने इसे ठुकराते हुए अंतर्राष्ट्रीय जांच की मांग की है।

Load More