फिलीपींस की 106-वर्षीय टैटू आर्टिस्ट अपो वांग-ओड बनीं वोग की सबसे उम्रदराज़ कवर पेज मॉडल
वोग फिलीपींस के अप्रैल अंक के कवर पेज पर नज़र आईं 106-वर्षीय टैटू आर्टिस्ट अपो वांग-ओड इस मैगज़ीन के कवर पेज पर फीचर हुई सबसे उम्रदराज़ मॉडल बन गई हैं। वांग-ओड को सबसे उम्रदराज़ और उनकी पीढ़ी की अंतिम मंबाबटोक (पारंपरिक कलिंग टैटू आर्टिस्ट) माना जाता है। वांग-ओड से पहले अभिनेत्री जूडी डेंच वोग की सबसे उम्रदराज़ कवर मॉडल थीं।