फिलीपींस में आया 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, यूएस ने जारी किया सुनामी का अलर्ट

फिलीपींस के मिंडानाओ में शनिवार को 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप आया जिसके बाद यूएस सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने अलर्ट जारी किया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ज़मीन से 63 किलोमीटर नीचे था। गौरतलब है, पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण फिलीपींस दुनिया में सर्वाधिक भूकंपीय और ज्वालामुखी सक्रिय क्षेत्र है।

Load More