फिलीपींस में गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना को किया गया रीक्रिएट
फिलीपींस में गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना को रीक्रिएट किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, रोमन सैनिक बनकर कुछ लोगों ने ईसा मसीह बने लोगों पर कोड़े बरसाए और उनके हाथ-पैर में कीलें ठोंक दीं। 16-वर्षों से ईसा मसीह बन रहे एक शख्स ने कहा, "जब तक जीवित हूं तब तक ऐसा करता रहूंगा।"