फिलीपींस में प्लेन में बम होने की धमकी मिलने के बाद 42 एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट हुआ जारी
फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया है कि प्लेन में बम होने की धमकी मिलने के बाद देश के 42 एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया एडवाइज़री में बताया गया, "मामले की अभी जांच की जा रही है और एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा के सभी इंतज़ाम कर दिए गए हैं। बकौल प्राधिकरण, धमकी भरा ईमेल मिला था।