फिलीपींस में फटा ज्वालामुखी, 5 किमी तक फैला राख का गुबार; 796 लोग हुए प्रभावित
फिलीपींस के माउंट कनलाओं में बीती 3 जून को ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया जिसके चलते 796 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, ज्वालामुखी फटने से आसमान में 5 किलोमीटर तक राख का गुबार फैल गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबा बहकर सड़कों और नदियों में आ गया जिससे सड़कें कीचड़ से भर गई हैं।