फिलीपींस में यौन सहमति की उम्र 12 साल से बढ़ाकर 16 साल करने वाले बिल को मिली मंजूरी
फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुटर्टे ने देश में यौन सहमति की न्यूनतम आयु 12-साल से बढ़ाकर 16-साल का प्रावधान करने वाले विधेयक को मंज़ूरी दे दी है। एक अध्ययन के अनुसार, फिलीपींस में प्रत्येक 10 बलात्कार पीड़ितों में से सात नाबालिग थे। वहीं, 13-17 वर्ष की आयु के प्रत्येक पांच उत्तरदाताओं में से एक ने यौन उत्पीड़न का अनुभव किया।