फिलीपीन्स में अपहरण के बाद चीनी महिला को 20 दिन कुत्ते के पिंजरे में बंद रखा गया, बच निकली
फिलीपीन्स में एक चीनी महिला का नाइट आउट के दौरान कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और उसे 20 दिन तक कुत्ते के पिंजरे में बंद रखा गया। लड़की के बॉयफ्रेंड ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने गर्लफ्रेंड की रिहाई के लिए $2,00,000 की फिरौती मांगी थी। हालांकि, पीड़िता कैद से कैसे बच निकली यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।