फिल्म 'अनेक' की असफलता के बाद क्रू के सदस्यों से माफी मांगी थी: फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा
फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने 'अनेक' की असफलता पर कहा है कि केवल 20 प्रतिशत दर्शक ही समझ पाए कि फिल्म के ज़रिए वह क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "बड़े पैमाने पर लोग इसे नहीं समझ पाए, यह मेरी गलती थी। मैंने क्रू के हर एक सदस्य से माफी मांगी थी क्योंकि मैंने उनकी मेहनत को बर्बाद किया था।"