फिल्म 'अपराध' में बिकिनी नहीं पहनना चाहती थी पर फिरोज़ खान ने मना लिया था: मुमताज़
अभिनेत्री मुमताज़ ने बताया है कि वह फिल्म 'अपराध' में बिकिनी नहीं पहनना चाहती थीं लेकिन दिवंगत अभिनेता-निर्देशक फिरोज़ खान ने उन्हें इसके लिए मना लिया था। उन्होंने कहा, "फिरोज़ ने वादा किया था कि अगर मुझे अच्छा नहीं लगा तो वह (सीन) हटा देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "सीन देखा तो मुझे लगा कि मैं बहुत अच्छी लग रही हूं।"