फिल्म इंडस्ट्री में अधिकांश सेलेब्रिटी कपल्स प्यार का दिखावा करते हैं: नोरा फतेही
अभिनेत्री नोरा फतेही ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि ज़्यादातर सेलेब्रिटी कपल्स प्यार का दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में लोग रसूख के लिए शादी करते हैं।" नोरा ने कहा, "आप किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करें...जिससे आप प्यार नहीं करते और वर्षों तक उसके साथ रहते हैं…इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।"