फिल्म इंडस्ट्री में ज़मींदारी की प्रथा है और मैं इसमें विश्वास नहीं रखता: अनुराग कश्यप
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने 'टीओआई' को दिए इंटरव्यू में कहा है, "फिल्म इंडस्ट्री में ज़मींदारी की प्रथा है। लोग दूसरों पर हक जमाना चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इसमें विश्वास नहीं करता इसलिए किसी को अपना गुलाम नहीं बनाऊंगा।" बकौल अनुराग, कई लोग अभी भी ऐसी बातों में विश्वास करते हैं और यह समस्या दुनिया में हर कहीं है।