फिल्म 'काली' के विवादित पोस्टर को लेकर एससी ने फिल्ममेकर लीना की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म 'काली' के विवादित पोस्टर को लेकर फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनके खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाए जाने का आदेश जारी किया। कोर्ट में लीना ने कहा कि उनका इरादा धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था। पोस्टर में देवी के कॉस्ट्यूम में महिला को सिगरेट पीते दिखाया गया था।

Load More