फिल्म के किरदार ने मुझे बेहतर इंसान बनाया: 'निल बटे सन्नाटा' के 6 साल पूरे होने पर स्वरा
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' के 6 साल पूरे होने पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "जिस फिल्म ने मेरी ज़िंदगी बदल दी उसे 6 साल हो गए...एक ऐसा किरदार जिसने मुझे बेहतर इंसान बनाया।" बकौल स्वरा, "ये ऐसी फिल्में और भूमिकाएं हैं...जो आपको खुशनसीब महसूस कराती हैं और सभी कठिन...संघर्षपूर्ण दिनों को सार्थक बनाती हैं।"