फिल्म के तलवारबाज़ी वाले सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए संजय दत्त, लगे टांके: रिपोर्ट

अभिनेता संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर घायल हो गए। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के तलवारबाज़ी वाले सीन की शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ जिसके बाद अभिनेता के सिर पर टांके लगे। बकौल रिपोर्ट, संजय अब ठीक हैं और उन्होंने शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है।

Load More