फिल्म के सेट पर कैसा बर्ताव करना है यह मैंने शाहरुख से सीखा है: आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 'वोग सिंगापुर' को दिए इंटरव्यू में बताया है, "'डियर ज़िंदगी' की शूटिंग के दौरान मैंने शाहरुख खान से बहुत कुछ सीखा है।" उन्होंने बताया, "मैं जिस तरह से सेट पर बर्ताव करती हूं...उस पर शाहरुख का बड़ा प्रभाव है।" बकौल आलिया, शाहरुख के बर्ताव और लोगों के प्रति उनके सम्मान से काफी सीखने को मिलता है।