फिल्म 'गदर 2' ने पार किया ₹400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा
ऐक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने ₹400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को ₹12.10 करोड़ की कमाई की जिससे इसका कुल कलेक्शन ₹400.70 करोड़ हो गया। गौरतलब है, इससे पहले इस साल अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने ₹400 करोड़ से अधिक कमाए थे।