फिल्म गृह प्रवेश में मेकअप न करने पर सीनियर ऐक्टर्स ने कहा था हीरोइन ऐसी नहीं होती: सारिका
अभिनेत्री सारिका ने कहा है कि उनकी फिल्म 'गृह प्रवेश' (1979) के दौरान मेकअप नहीं करने पर कुछ सीनियर ऐक्टर ने उन्हें जज किया था। उन्होंने कहा, "मुझे मेकअप का इस्तेमाल करना पसंद नहीं था और सीनियर ऐक्टर्स ने कहा कि 'ये क्या है? ना बैक कॉम्बिंग किया है, ना मेकअप लगाया है। हीरोइन ऐसी थोड़े ही ना होती है'।"