फिल्म चलेगी, हॉल जलेगा: बिहार में सिनेमा हॉल के बाहर 'पठान' के पोस्टर जलाते हुए प्रदर्शनकारी

बिहार के भागलपुर में एक सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को 'पठान' फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रदर्शनकारी पोस्टर में आग लगाते व "फिल्म चलेगी, हॉल जलेगा...पठान चलेगी हॉल जलेगा" के नारे लगाते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म आज यानी 25 जनवरी को रिलीज़ हो गई है।

Load More