फिल्म टिकट के लिए ₹12 अधिक वसूलने को लेकर हैदराबाद के थिएटर पर लगा ₹13 लाख का जुर्माना
राष्ट्रीय मुनाफाखोरी-रोधी प्राधिकरण ने 2019 में फिल्म टिकट के लिए करीब ₹12/टिकट अधिक वसूलने को लेकर हैदराबाद के एक थिएटर को 18% ब्याज संग 2 ग्राहकों को टिकट के पैसे लौटाने का आदेश दिया है। थिएटर को उपभोक्ता कल्याण कोष में ₹12.81 लाख अदा करने होंगे। थिएटर ने जीएसटी दर घटकर 12% होने पर टिकट का बेस प्राइस बढ़ाया था।