फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में करीब ₹18 करोड़ में खरीदा अपार्टमेंट: खबर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी व अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने मुंबई के वर्सोवा में ₹17.9 करोड़ में 3,258 स्क्वेयर फीट का अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए ₹1.07 करोड़ स्टैंप ड्यूटी चुकाई गई। प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कथित तौर पर 27 सितंबर को कराया गया था।