फिल्म निर्देशक संगीत सिवन का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

मलयालम फिल्म 'योद्धा' और हिंदी फिल्म 'क्या कूल हैं हम' और 'अपना सपना मनी मनी' के मशहूर निर्देशक संगीत सिवन का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने 'ज़ोर' और 'यमला पगला दीवाना 2' जैसी अन्य हिंदी फिल्मों का भी निर्देशन किया था।

Load More