फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा की मां का हुआ निधन, बोले- अब मैं औपचारिक तौर पर अनाथ हूं

फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा ने ट्वीट कर बताया है कि उनकी मां का निधन हो गया है। उन्होंने लिखा, "उनके (मां) आखिरी पलों में मेरी बहन और मैंने उनका हाथ थामा हुआ था। मैं अब औपचारिक तौर पर अनाथ हूं।" मिश्रा की मां कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और निर्देशक ने बताया था कि उनकी हालत नाज़ुक है।

Load More