फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने शेयर कीं अपनी मेहंदी व शगन समारोह की तस्वीरें
फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने अपनी मेहंदी व शगन समारोह की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और लिखा, "मेहंदी व शगन।" तस्वीरों में गुनीत के मंगेतर, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और शेफ विकास खन्ना समेत कई लोग दिख रहे हैं। दोनों का मेहंदी समारोह मुंबई में शनिवार को हुआ था। गुनीत 12 दिसंबर को मंगेतर सनी कपूर से शादी करेंगी।