फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर मिली 'मूसेवाला की तरह' जान से मारने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, फिल्म निर्माता संदीप सिंह को कथित तौर पर उनके फेसबुक अकाउंट पर गायक 'सिद्धू मूसेवाला की तरह' जान से मारने की धमकी मिली है और उन्होंने मुंबई के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में अज्ञात शख्स पर केस दर्ज किया गया है। अभिनेता सलमान खान को भी पहले इसी तरह की धमकी मिली थी।