फिल्म पहले पार्ट के आगे की कहानी बताएगी, आएगा 8-10 साल का लीप: 'बजरंगी...' पर लेखक
लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने कहा है कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' पहले भाग के आगे की कहानी बताएगी और उन्होंने इस फिल्म की कहानी अभिनेता सलमान खान को सुनाई है जो उन्हें बेहद पसंद आई। बकौल प्रसाद, फिल्म में कहानी 8-से-10 साल का लीप लेगी और उन्हें उम्मीद है कि पहले भाग की तरह सीक्वल भी अपना प्रभाव छोड़ेगी।