फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लेखक संजय चौहान का 62 साल की उम्र में हुआ निधन
फिल्म 'पान सिंह तोमर' व 'आई एम कलाम' के स्क्रीनराइटर और 'साहेब बीवी और गैंग्स्टर' फिल्म के सह-लेखक संजय चौहान का गुरुवार को 62 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और अंदरूनी ब्लीडिंग के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार आज 12:30 बजे ओशिवारा श्मशानघाट में किया जाएगा।